भद्रवाह। खराब मौसम के चलते बुधवार को जिला डोडा में सभी स्कूलों को बंद रखा गया। बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एडीसी भद्रवाह दिलमीर चौधरी ने मंगलवार रात को ही स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया था।
बुधवार को स्कूलों को बंद रखा गया। बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के कारण कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।