किश्तवाड़। जिले में 13 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक विद्यालयों की सर्दियों के चलते छुट्टियां रहेंगी। 12 दिसंबर को रविवार होने के कारण शनिवार को स्कूलों में विद्यार्थियों का अंतिम दिन रहा। कोरना महामारी के चलते लगभग दो वर्ष से सभी शिक्षा संस्थान बंद ही रहे हैं। कुछ माह से शिक्षक स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे, और वार्षिक परीक्षाएं भी ऑफलाइन ही हुई हैं। 10वीं और 12वीं के साथ कक्षा आठ की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। शनिवार से 11वीं की परीक्षाएं आरंभ हो गई हैं, जिसके लिए कुछ ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए विद्यालय अब 1 मार्च 2022 को खुलेंगे। संवाद