मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बुद्ध जयंती पर आयोजित समागम उपस्थित संगत।
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बुद्ध जयंती के अवसर पर मां राज राजेश्वरी आश्रम में रविवार को सद्भावना सत्संग का आयोजन किया गया। सद गुरुदेव सतपाल महाराज की वरिष्ठ शिष्या एवं मां राज राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समा बाई ने श्रद्धालुओं को सारगर्भित आध्यात्मिक प्रवचनों में समझाया कि परमपिता परमात्मा के अविनाशी नाम को जाने बिना मनुष्य किसी काम का नहीं। भगवान के नाम सुमिरन की दौलत ही अंत समय में हमारे साथ जाएगी। दिन-रात जिन घर-धंधों में हम व्यस्त हैं, अंत समय हमारे साथ नहीं जाएंगे। इस अवसर पर महात्मा त्रिपुरा बाई एवं महात्मा संयमी बाई ने प्रवचनों में कहा कि आत्मा की भूख सत्संग श्रवण और ज्योति स्वरूप परमात्मा का ध्यान करने से मिटेगी। उनका कहना था कि भगवान बुद्ध ने अंदर डुबकी लगाकर आनंद प्राप्त किया। हमें भी चाहिए कि मन मंदिर में डुबकी लगाने के साधन को जानकर मनुष्य जन्म को सफल और सार्थक करें।