चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल कुद की छात्रा सपना राजपूत ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक लेकर बैचलर ऑफ़ कॉमर्स करने का सपना संजोया है। पिता रतन सिंह मजदूरी का काम करते हैं। बेटी का स्कूल घर से करीब आधे घंटे की दूरी पर है। रास्ते में दो बड़े नाले भी पड़ते हैं। विपरित परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा परिणाम में 89 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम तथा गांव का नाम रोशन किया है। पूरे डिवीजन में छठा स्थान प्राप्त किया है। संवाद