13,14 रेलवे स्टेंशन पर पुलिस कर्मी यात्रियों को बैग लोटाते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को गश्त के दौरान जीआरपी जवानों को दो लावारिस बैग मिले। इससे आसपास मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। संदिग्ध होने के चलते जवानों ने तलाशी के दौरान उनमें नकदी के साथ कपड़े, आदि पाए। उन्होंने बैग के मालिकों के लिए स्टेशन पर घोषणा कराई तो यात्री रंजीत विश्वकर्मा पुत्र माधव सिंह निवासी भोपाल मध्य प्रदेश और प्रहलाद सिंह पुत्र पंछी लाल निवासी सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बैग अपने बताए। जीआरपी ने जांच पड़ताल कर नकदी के साथ ही बैग यात्रियों के हवाले किए। संवाद
13,14 रेलवे स्टेंशन पर पुलिस कर्मी यात्रियों को बैग लोटाते हुए- फोटो : KATRA