फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनेजा में घर-घर जाकर लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने सैंपलिंग का काम तेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों पुनेजा गांव में पहुंची और घर-घर जाकर कोरोना टेस्ट किए। इनमें कई लोग कोरोना संक्रमित भी पाए। एडीसी राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर टेस्टिंग तेज की गई है। यात्री वाहन बंद होने के कारण ग्रामीण टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन अब निर्णय लिया है कि ग्रामीण इलाकों में बूथ स्थापित कर कर सैंपिलंग तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें