फोटो.....किश्तवाड़ में पुलिस ने मेराथन करवाई
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत खेल उत्सव सप्ताह के क्रम में पुलिस ने शनिवार को चौगान मैदान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। एकता मैराथन दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसे एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें एएसपी राजिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। इसमें वेनस सिंह ने पहला, मंजीत कुमार ने दूसरा और जीत राज शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी खराती लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
फोटो.....किश्तवाड़ में पुलिस ने मेराथन करवाई- फोटो : UDHAMPUR