फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे हैं। सोमवार को कबीर बस्ती, अपर बाजार, बाणगंगा और चिंतामणि मार्ग इलाके में लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया और काढ़ा सहित जागरूकता पंफ्लेट वितरित किए। इस दौरान लोगों से बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने और भीड़ नहीं लगाने की हिदायत दी है। नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा ने बताया कि अभियान के तहत सभी वार्ड में लोगों को काढ़ा वितरित करने के साथ ही जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर संपर्क प्रमुख सुशील शर्मा, प्रचार प्रमुख निशांत गुप्ता, पवन शर्मा, राकेश शर्मा, सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें