कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल परिसर में काढ़े और चाय का स्टाल लगा कर मरीजों और तीमारदारों को राहत प्रदान की। आरएसएस के कार्यवाह संजय अरोड़ा ने बताया कि कटड़ा अस्पताल के परिसर में लगाया गया स्टाल लगातार जारी रहेगा। रोजाना सुबह नौ से लेकर दोपहर 12 बजे तक और शाम छह से लेकर आठ बजे तक गर्म पानी सहित चाय और काढ़ा निशुल्क वितरित किया जाएगा। बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रयास की सराहना की है। इस मौके पर आरएसएस कार्यकर्ता सुशील शर्मा, राकेश शर्मा, सुभाष शर्मा, भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सेविका समिति प्रधान रेणु अरोड़ा आदि मौजूद रहे।