उधमपुर में पार्टी कार्याकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आरएस पठानिया।
उधमपुर। विधायक आरएस पठानिया ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने घाटी तक रेलवे विस्तार को जम्मू और कश्मीर के सामाजिक-राजनीतिक-सांस्कृतिक इतिहास में नया मील का पत्थर बताया। कहा कि यह रेल विस्तार राष्ट्रीय एकीकरण, समावेशी विकास और आउटरीच का एक परिवर्तनकारी प्रतीक है। कश्मीर घाटी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ बनाकर नए युग की शुरुआत करेगा। संवाद