चिनैनी। दूरदराज क्षेत्र सराड़ के रहने वाले छात्र रोहित शर्मा ने 10वीं की परीक्षा में 90% अंक हासिल किए हैं। उसका सपना डॉक्टर बनने का है। रोहित ने बप्प सराड़ हाई स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की है। अब आगे की पढ़ाई के लिए जम्मू में दाखिला लेने की सोच रहे हैं। वह डॉक्टर बनकर गांव में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना चाहता है। अच्छे अंक लेने पर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के जरिए रोहित को बधाई दी। संवाद