फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकार बनने की खुशी पर नेकां कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने की खुशी में बुधवार को नेेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं की ओर से जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में केक काटा गया और बाद में शहर में विजय रैली निकाली गई।
विज्ञापन

पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम परषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी ध्वज लेकर और शहर में ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए विजय रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज लंबे समय के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों को अपनी खुद की चुनी हुई सरकार मिली है। हमारे युवा नेता एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की गद्दी संभाली है। इससे पूरे जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा खुशी है। सरकार बनाने के लिए हमारी तरफ से हमारे पार्टी अध्यक्ष डाॅ. अब्दुल्ला और कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पूरी कैबिनेट को ढेरों बधाइयां हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट चौधरी मोहम्मद शफी, तनवीर शेख, कैप्टन पवित्र सिंह, रमा गुप्ता, रमेश कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें