फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पहाड़ों पर बर्फबारी, किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सोमवार को पूरे दिन मौसम मिलाजुला रहा। कभी धूप कभी बादल तो कभी बारिश हुई। इससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट महसूस की गई।
विज्ञापन

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी भी हुई। इससे ठंड फिर से बढ़ गई। सुबह के समय कुछ देर तक धूप खिली। फिर बादल छाए। उसके बाद दोपहर के समय निचले इलाकों में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी हो रही है। सिनथन टॉप पर बर्फबारी से अभी भी किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग नहीं खुल सका। जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने बताया कि वैसे तो सिनथन टॉप से बर्फ तो हटाई गई है। साथ ही मरगन टॉप पर भी बर्फ हटाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। लगभग एक सप्ताह के बाद दोनों मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्ग पर अभी भी फिसलन हो रही है। इस कारण वे वाहनों की आवाजाही नहीं खोल रहे हैं। उन्हाेंने उम्मीद जताई कि ईद से पूर्व मार्ग खुल जाएगा और लोगों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें