फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबल रोड की सुरक्षा दीवार के निर्माण के चलते लोग परेशान,

विज्ञापन
सुरक्षा दीवार को तैयार करते मजदूर। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शिवनगर स्थित संबल रोड़ की सुरक्षा दीवार के मरम्मत कार्य के चलते यहां एक ओर लोगों को मेटाड़ोर सहित अन्य यात्री वाहन नहीं चलाए जाने से कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ निर्माण कार्य में जुटे संबधित विभाग द्वारा सड़क मार्ग पर भारी मात्रा में मिट्टी व मलबे के ढेर लगाये जाने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों सहित दोपहिया व हल्के वाहन चालकों को भी काफी समस्या पेश आ रही है। गौरतलब है कि बारिश के कारण रोड़ की सुरक्षा दीवार गिर जाने से एक सितंबर को प्रशासन ने यहां पर यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। और पीएमजीएसवाई विभाग को इसके मरम्मत का कार्यभार सौंपा गया था। मरम्मत कार्य के नौ दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक इस रोड़ को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु नहीं किया जा सका है। जिसके चलते पिछले नौ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले स्कूल विद्यार्थियों सहित आम लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी मार्ग पर यात्री वाहन नहीं चलने से संबधित क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बीत दिनों हुई बारिश के बाद मरम्मत कार्य के चलते रोड पर लगे मलबे व मिट्टी के ढेरों से मार्ग पर फिसलन व कीचड़ भारी मात्रा में फैल गया है। इसको हटाए नहीं जाने से पैदल राहगीरों सहित दोपहिया वाहन चालकों व हल्के दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें