फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 21 के नगरोटा में सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
उधमपुर के नगरोटा वार्ड नंबर 21 में सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू करवाते विधायक पवन कुमार। गु
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 21 के नगरोटा में सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया। इसका उद्घाटन उधमपुर पश्चिम विधानसभा हलके के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण विकास परियोजना क्षेत्र की सड़क अवसंरचना को मजबूत करने और स्थानीय निवासियों के लिए संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक गुप्ता ने अपने विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान रोहित सेठी, कुलदीप सालारिया, मूल राज, अरुण शर्मा, पंकज महाजन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें