फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियाज बने गुज्जर बक्करवाॅल कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर गुज्जर बक्करवाल कांफ्रेंस की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जाकिर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें काफी संख्या में गुज्जर बक्करवाल कांफ्रेंस के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से मोहम्मद रियाज अहमद को गुज्जर बक्करवाल कांफ्रेंस का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। फारूख खटाना व अन्य सदस्यों ने जानकारी दी कि गैर सरकारी संस्था गुज्जर बक्करवाल कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष हाजी सराजदीन का बीते दिनों आकस्मिक निधन होने के बाद उनकी जगह खाली पड़ी थी जिसके चलते उनकी बिरादरी के लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसलिए सभी ने विचार विमर्श के बाद आज स्व. हाजी सराजदीन के सुपुत्र रियाज अहमद को नए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नव अध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा कि बिरादरी की तरफ से दी गई जिम्मेदारियों को वह पूरी ईमानदारी से उसी तरीके से निभाएंगे जैसे उनके पिता निभाते आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें