रामनगर। होली पर युवाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से बुधवार दोपहर करीब दो बजे झांकी का शुभारंभ हुआ। युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा नाचते-गाते रहे। रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे गीत पर खूब मस्ती की। युवाओं की टोली मंदिर परिसर से निकलकर मुख्य बाजार, चीगली चोरी, ऐतिहासिक किला, बस अड्डा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नत्था सिंह पार्क तक गई। यहां डीजे की धुन पर युवाओं ने नाच गाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। आयोजक आकाश खारका, राकेश गुप्ता, नीरज खारका व सनी गुप्ता ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साथ ही आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। होली केवल रंगों का नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। संवाद