आर्य समाज उधमपुर में आयोजित शांति पाठ के समापन कार्यक्रम में मौजूद सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आर्य समाज उधमपुर में भारतीय समाजवादी युवा मोर्चा की तरफ से आर्य समाज और भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित शांति पाठ का रविवार को समापन हो गया। मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर एक माह पहले यह शांति पाठ शुरू किया गया था। प्रतिदिन हवन-यज्ञ किया गया और दुनिया में शांति की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने शानदार पराक्रम दिखाया। उन्होंने कहा कि शांति के लिए कभी-कभी युद्ध ही अंतिम विकल्प बचता है, इसलिए युद्ध से बचने के लिए सभी को मिलजुल कर शांति बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान उधमपुर के केंद्र प्रमुख रविन्द्र ठाकुर भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।