शंकराचार्य जयंती पर देविका घाट पर दीप प्रजवलित करते हुए प्रशासनिक अधिकारी व अन्य।
उधमपुर। देविका घाट पर आदि शंकराचार्य जी जयंती के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासन के साथ भारी संख्या में शहरवासियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान सनातन धर्म को मजबूत करने और चार मठ की स्थापना में शंकराचार्य जी की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित एडीसी प्रेम सिंह चिब सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने आदि शंकराचार्य की चित्र के आगे दीप जलाकर उनके जीवन सहित शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जयंती की सबको शुभकामनाएं भी दी। संवाद