रामनगर। वार्षिक चौंतरा माता यात्रा की अखंड ज्योत कस्बे के भगवान नरसिंह मंदिर में रविवार पहले नवरात्र को सुबह 10 बजे अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इस कार्यक्रम की जानकारी चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी के सदस्य खेमराज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले रविवार सुबह नौ बजे नवग्रह पूजन होगा। उन्होंने कस्बे तथा ग्रामीणों से बढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। संवाद