फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डूडू बेस कैंप से गए श्रद्धालुओं ने कैलाश कुंड में किया पवित्र स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
-डूडू बेस कैंप से कैलाश कुंड तक हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू करने की मांग
विज्ञापन

चिनैनी। डूडू बेस कैंप से सोमवार को गए हजारों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को कैलाश कुंड में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के चरणों में शीश नवाया है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सरपंच कस्तूरी लाल गुप्ता और यात्रा कमेटी प्रधान हंस राज ने बताया कि पहले दिन यात्रा पदरी सियोज में रुकी। दूसरे दिन कैलाश कुंड पहुंची। 47 किलोमीटर लंबी यात्रा में जिला उधमपुर के अलाबा जम्मू व दूसरे राज्यों के भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। सरकार से मांग है कि दूसरे तीर्थ स्थलों की तरह डूडू बेस कैंप से कैलाश कुंड तक हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू की जाए। इससे पैदल न जा सकने वाले लोग भी यात्रा कर सकेंगे। वहीं, पदरी सियोज से डूडू बेस कैंप तक गंडोला लगाने की उठाई। उन्होंने कहा कि डूडू से सियोजधार तक करीब 35 किलोमीटर सड़क में से चार किलोमीटर ही बनी है। बाकी सड़क का भी निर्माण करवाया जाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व नितिन गडकरी से जल्द समस्याएं हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें