फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नववर्ष के पहले चार दिन में एक लाख ने नवाया मां वैष्णो के दर पर शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नववर्ष के पहले चार दिनों में माता वैष्णो देवी के दरबार में एक लाख श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। कटड़ा स्थित पंजीकरण कक्ष में मंगलवार को 20 हजार 102 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाकर माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। बुधवार शाम तीन बजे तक 15 हजार के करीब भक्त भवन की ओर रवाना हुए। शाम छह बजे तक 18 हजार 751 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया। दिनभर भवन सहित धर्मनगरी में सर्द हवाएं चलते से मौसम काफी ठंडा रहा, लेकिन भक्तों का उत्साह बरकरार है। हालांकि सांझी छत्त के लिए दिनभर हैलिकॉप्टर सेवा, अर्धकुवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही।
विज्ञापन

भवन से मिली जानकारी अनुसार जो भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वे माता रानी के चरणों में माथा टेक सीधा कटड़ा की ओर रवाना हो रहे हैं। भवन में वही यात्री रुक रहे हैं, जिन्होंने यहां कमरे बुक करवाए हैं। उधर, व्यापारियों का कहना है कि नए साल पर व्यापार चमकने की उम्मीद थी, लेकिन उतने यात्री नहीं पहुंचे, जितने बीते साल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें