उधमपुर में डोगरी फिल्म आखर का पोस्टर व गाना रिलीज करते कलाकार, निर्देशक, निर्माता
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में बन रही डोगरी फिल्म आखर ऐसा की का शनिवार को पोस्टर और गाना रिलीज किया गया। फिल्म के निर्देशक सुरिंदर कुमार ने बताया कि यह फिल्म का पहला गाना है। शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन संपादन का काम बाकी है। नववर्ष पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में परीक्षित डोगरा, अरुण शर्मा, तन्नु मेहरा, श्रिया शर्मा, विनय शर्मा, बलजीत जालीबूड, शिल्पा शर्मा, आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म की सारी शूटिंग उधमपुर में ही की गई है। संवाद