चिनैनी। पुलिस ने पशु तस्करों पर नकेल कसते हुए तीन गाड़ियों के पंजीकरण निलंबित करवाए हैं। जानकारी के मुताबिक चिनैनी पुलिस के एसडीपीओ सुखबीर सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने पशु तस्करी में शामिल तीन वाहनों के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने को लेकर पत्र लिखा था। इसके बाद तीनों वाहनों के रजिस्ट्रेशन को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। कुछ दिन पहले पुलिस ने नए आपराधिक कानून के तहत पशु तस्करी के मामले में एक वाहन को भी जब्त किया था। संवाद