रेड जोन नरसू में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : AMAR UJALA
उधमपुर।नरसू में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस का काम शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है साथ ही लोगों की जांच की जा रही है। रेड जोन घोषित किए गए नरसू में लोगों के घरों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।