किश्तवाड़। जिले में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कई मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने हिड़याल से तुंद गांव तक के इलाके को रेड जोन घोषित किया है। इसके साथ ही पाबंदियां लगा दी गई हैं। इस इलाके के करीब चार सौ लोगों के टेस्ट करवाए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। उधर, रविवार को भी जिले में कोरोना कर्फ्यू का असर देखा गया है। वहीं, लोगों ने 17 मई तक बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू का स्वागत किया है।