फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घर में मिला महिला का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। तहसील भमाग के गांव चौराकोट में महिला का शव रविवार को घर में लटका मिला। मृतक सुषमा देवी उर्फ काजल है। मौके पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया। मृतक का पति सिक्किम में काम करता है जिसके आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं महिला के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खिड़की की हत्थी के साथ बांधे दुपट्टे से सुषमा का शव लटका था। उसके घुटने जमीन के साथ लग रहे थे। आशंका है कि उसे मार कर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें