फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइन-थीटा के गुरु समाजसेवा के बने सारथी, भविष्य को दिखा रहे दिशा

Thu, 05 Sep 2024 05:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी में गणित पढ़ाते हैं अमित गुप्ता, एनसीसी के साथ बच्चों का खेलों में भी करते हैं मार्गदर्शन
विज्ञापन

एक पेड़ मां और शहीदों के नाम भी चला रखा है अभियान
विकास बड़ू
रियासी। कहते हैं कि शिक्षक खुद को जला कर दूसरों को रोशनी करते हैं। लेकिन, अगर शिक्षक अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के द्वारा बच्चों के भविष्य को दिखा दिखाए तो उनका कल और भी बेहतर हो जाता है। साथ ही बेहतरीन समाज के निर्माण में भी गति मिलती है। रियासी के वार्ड चार के शास्त्री नगर निवासी और हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी में गणित के शिक्षक अमित गुप्ता समाजसेवा की भावना से इस कार्य में जुटे हुए हैं।
वह गणित विषय में बच्चों को पारंगत करने के साथ ही उनमें एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का जज्बा भर रहे हैं। इसके साथ ही अपने स्तर पर बच्चों और पर्यावरण से जुड़े अभियान चला कर उनको नई दिशा दे रहे हैं। इसमें वह अपने 22 साल के अनुभव का बखूवी इस्तेमाल कर लोगों व शिक्षक बिरादरी के लिए नजीर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी में गणित के शिक्षक हैं। वह शिक्षण सहित विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों में शामिल कर उनके विकास में मदद कर रहे हैं। (संवाद)

शिक्षक के साथ एनसीसी आफिसर भी हैं
वह स्कूल में एनसीसी आफिसर भी हैं। इस दौरान बच्चों में देशभक्ति का जज्बा भरने के साथ अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर नशे से से दूर रहने का संदेश देते हैं। इसमें वह रैलियां भी निकालते हैं। पर्यावरण संरक्षण के संबंध में वह एक पेड मां के नाम और एक पेड शहीदों के नाम पर के तहत भी वह काफी सक्रिय रहते हैं। समय-समय पर स्कूल सहित अन्य स्थानों की सफाई करवाते हैं।

बच्चों को खेलों के प्रति भी करते हैं प्रोत्साहित
वॉलीबाल, चेस, कबड्डी और कैरम के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं। बकौल अमित गुप्ता बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही अन्य प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी देना व अवगत करवाना जरूरी है। इसके लिए वह समय निकाल लेते है।
विज्ञापन



विभिन्न पुरस्कारों से अमित ने छोड़ी अमिट छाप
बेहतरीन कार्यों के लिए अमित गुप्ता को सम्मानित भी किया है। इसमें एनसीसी एडीजी अवार्ड 2022 (प्रदेश स्तरीय), वेस्ट एनसीसी अवार्ड 2024 (जम्मू डारेक्टरेट स्तर), वेस्ट टीचर अवार्ड और सराहना पत्र (डीसी, एआरटीओ, सीईओ) शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें