रियासी। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद तलवाड़ा में विस्थापितों ने धरने को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया है। माइग्रेट एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह ने बताया कि अप्रैल में करीब दस दिन तक लगातार धरना दिया गया। तीस अप्रैल तक समस्याएं हल करने का समय दिया गया। कोई भी मांग पूरी नहीं होने के बाद फिर से धरना शुरू किया। अब प्रशासन के साथ हुई बैठक में कुछ दिन तक इंतजार करने के लिए कहा गया है। इसलिए धरने को स्थगित किया गया। उनकी प्रमुख मांगों में बकाया राहत राशि जारी करने, तलवाड़ा कॉलोनी में क्वार्टरों की हालत सुधारने और उनके बच्चों को सरकारी नौकरी में छूट देना शामिल है।