रियासी।कथा सुनाते हुए कौशल जी व मौके पर मौजूद महिलाएं।फोटो,संवाद।
- फोटो : samvad
रियासी। सनातन धर्म सभा में जारी श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के विवाह के साथ कंस वध का प्रसंग सुनाया गया। सूरज कौशल शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण के विवाह के दौरान सभी देवी देवताओं ने हाजिरी लगाकर उनको आशीर्वाद दिया। बाल अवस्था में ही कृष्ण कंस की असुर शक्तियों का सामना करते रहे। कंस के अत्याचार जब हद से बढ़ने लगे तो कृष्ण ने कंस का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से छुटकारा दिलवाया। वीरवार को कथा का समापन होगा। संवाद