पौनी। हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मुख्तियार अहमद ने तिरंगे झंडे की सलामी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने वाली ग्राउंड में स्कूल की नई इमारत का काम जारी है जिस कारण जमीन से निकलने बाला मलबा ग्राउंड पर ही पड़ा है। पाैनी के तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर काम जारी है। स्कूल की ग्राउंड पर पड़ा मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद