रियासी। तहसील भमाग के सूरजनधार में जारी नाग देवता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सूरजनधार की टीम ने लमसोरा लायंस को चार विकेट से हराकर जीता। एक से तीन मई तक चली प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया था। लमसोरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। इस लक्ष्य को सूरजनधार की टीम ने नौ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सूरजनधार के गणेश जैलदार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। लमसोरा के सुरजीत सिंह को बेहतरीन बल्लेबाज चुना गया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी गई। संवाद