फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में डीडीसी चेयरमैन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह बिना किसी बड़े व सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के मनाया गया। जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मार्च पास्ट परेड की सलामी ली। परेड में सुरक्षाबलों के साथ ही विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक साथ मिल कर कदमताल किया। मौके पर डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक,जिला विकास परिषद की वाइस चेयरमैन साजरा कादिर,एसएसपी परमवीर सिंह,अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुखदेव सिंह संबयाल,अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार,रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे व कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा भी उपस्थित रहे। इस के अलावा जिला के माहौर,अरनास, दरमाड़ी,थूरू, चसाना,गुलाबगढ़ में भी स्कूलों व तहसील कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया कर सलामी दी गई किसी भी स्थान पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें