रियासी। नगर के कई स्कूलों में सोमवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे और सत्य एवं अहिंसा का संदेश दिया। महादेव स्थित किड्स ड्रीमलैंड स्कूल में महात्मा गांधी की जीवनी पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही चरखा चलाते हुए अहिंसा के बारे में बताया और आपस में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। स्कूलों में चित्रकला और वादविवाद प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा मंगलवार को जाएगी। संवाद