रियासी। ज्योतिपुरम सड़क पर ग्रा मोड के पीर बाबा के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी पहचान सलाल कोटली निवासी संजय कुमार और पुरुषोत्तम सिंह हुई। आरोपी कार चालक फरार हो गया। घटना शनिवार देर शाम की है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद