रियासी। पौनी जाते हुए खैरल सड़क मार्ग पर मंगलवार को बाइक फिसलने से उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायल जिले के पनासा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान राकेश सिंह व कृपाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तलवाड़ा पुलिस ने जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद