संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रियासी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की विभाग टोली बैठक का शुभारंभ शनिवार शाम को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा ने किया। रविवार दोपहर को बैठक का समापन हुआ। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री तिलक ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उधमपुर, रामबन व रियासी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सदस्यता अभियान चलाने, इकाई गठन, जिला अभ्यास वर्ग आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला संयोजक हर्ष देव ने बताया कि परिषद की विभाग टोली बैठक हर दो महीने में एक बार होती है। इसमें समूचे विभाग में हो रहे कार्य का आकलन किया जाता है। बैठक कुल चार सत्र शामिल रहे।