कटड़ा। कोरोना संकट के बीच प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। शनिवार को एडवोकेट बडू ने सहयोगियों के साथ कस्बे और आसपास के इलाकों में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले 40 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया। इसमें प्रति परिवार 20 किलो राशन दिया गया, जिसमें चावल, आटा और दालें शामिल हैं। इस दौरान लोगों को कोविड दिशानिर्देशों के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान रीतु सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।