फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुलवंता में कच्चा घर ढहा, मलबे के नीचे दबा सामान

विज्ञापन
रामनगर।कुलवंता के किया इलाके में ध्वस्त हुआ कच्चा मकान।
विज्ञापन
रामनगर। तहसील के ब्लॉक कुलवंता के किया क्षेत्र वार्ड नंबर एक के रहने वाले सुभाष चंद्र का कच्चा मकान बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया। इस कारण घर के अंदर रखा सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। प्रभावित परिवार के सदस्यों ने रामनगर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सुभाष चंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। जब वापस आए आगे मकान गिर चुका था। अंदर रखा सामान मलबे में ही दब गया। भगवान का शुक्र है कि हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। परिवारों ने प्रशासन से जल्द मदद करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें