फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में शुरू हुई सफाई, उठाई गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपना काम शुरू किया और नगर के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य चौक चौराहों पर पड़े कूड़े व गंदगी के ढेरों को उठाया गया। परिषद के ऑटो व अन्य वाहनों से कूड़ा उठा कर डंपिंग यार्ड में फेंका गया। सफाई होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी विकास शर्मा, अभिनव कुमार, नावेश शर्मा, गौरव ने कहा कि अगर दो तीन दिन तक सफाई नहीं होती तो बारिश से और ज्यादा समस्या पैदा होनी थी। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पिंका संधू ने बताया कि आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित किया है मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल दोबारा शुरू हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें