फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संस्था ने बाढ़ प्रभावित 64 परिवारों तक पहुंचाया राशन

Tue, 09 Sep 2025 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर के चौकी गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन देते प्रोग्रेसिव यूथ संस्था के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
बिरनु, चौकी, सुरनी, नालामालिया इलाके में जाकर परिवारों में बांटा राशन
विज्ञापन

रामनगर। प्रोग्रेसिव यूथ फोरम संस्था ने बाढ़ से प्रभावित कई लोगों को राशन पहुंचाया। संस्था ने गांवों में जाकर 64 परिवारों को राशन सामग्री दी।
शनिवार को पहले दिन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम संस्था के अध्यक्ष पवन देव सिंह, प्रधान अनूप सिंह, विक्की बंदराल, सेवानिवृत मास्टर मुल्ख राज और विशाल सिंह सहित कई सदस्यों ने कघोट इलाके में 30 परिवारों को राशन की सामग्री दी। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष देस राज भी
मौजूद थे।
दूसरे दिन रविवार सुबह रामनगर के बिरनु, चौकी, सुरनी, नालामालिया इलाके में जाकर 34 परिवारों को राशन की कई प्रकार की सामग्री दी।
प्रधान एडवोकेट अनूप सिंह ने बताया कि इस त्रासदी में लोगों के कई आशियाने उजड़ गए हैं। प्रोग्रेसिव यूथ फोरम संस्था के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें