रामनगर के लाटी में क्षतिग्रस्त हुए पुल के पास एकत्रित हुए लोग। संवाद
रामनगर। तहसील लाटी में कुदरत के कहर ने कई लोगों के घर उजाड़ दिए हैं। साथ में स्कूल की तीन इमारतों के साथ यात्री वाहन का पुल टूटकर गिर गया है। लाटी इलाके में भूस्खलन से कई घरों के साथ स्कूल की तीन इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। यह हादसा बुधवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। मदन लाल, सुभाष चंद्र और काका राम का घर भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया। बुधवार रात को मकान गिरने की आवाज आई तो सभी ने सुरक्षा स्थानों पर जाकर जान बचाई। सारा सामान बर्बाद हो गया। संवाद