रामनगर। आग लगने से जला वाहन: संवाद
रामनगर । कस्बे में शनिवार को एक वाहन को रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। वाहन कस्बे के वार्ड नंबर आठ में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप खड़ा था। शुक्रवार देर रात अचानक वाहन में आग लग गई। समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। इस दौरान मौके पर पर पहुंची पुलिस ने जांच भी की। वाहन के मालिक ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को भी उन्होंने वाहन पार्क किया था। देर रात को लोगों ने फोन करके बताया कि वाहन को आग लग गई है। संवाद