रामनगर।मार्ग पर गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ ई रिक्शा ऑटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बसंतगढ़ में शनिवार की शाम एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में महिला चालक गंभीर रूप से घायल हो गई। ई-रिक्शा में एक महिला यात्री भी सवार थी जो बाल-बाल बच गई। घायल महिला चालक की पहचान बबली देवी (29) पत्नी राकेश कुमार निवासी बसंतगढ़ के रूप में हुई है। बसंतगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 4:30 बजे महिला चालक ई-रिक्शा में एक महिला यात्री को लेकर बसंतगढ़ से पोनारा गांव की तरफ रवाना हुई। बसंतगढ़ से मात्र आधा किलोमीटर दूर एसडीपीओ कार्यालय के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठी। इससे ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया।