फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग भूस्खलन के कारण बंद

Sat, 01 Mar 2025 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों किया, कैथा, छतराडी और कुलवंता में 12 स्थानों पर भूस्खलन से रामनगर बसंतगढ़ मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही मार्ग बंद पड़ा था। लोक निर्माण विभाग की टीम सुबह 10 बजे से मार्ग खोलने में जुटी थी। दोपहर 1:30 बजे तक केवल छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोला जा सका। बड़े वाहनों के लिए मार्ग अभी भी अवरुद्ध है। लोक निर्माण विभाग के एईई शम्मी गुप्ता ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना सुबह ही मिल गई थी, जिसके बाद जेसीबी मशीनें भेज दी गईं। भारी मात्रा में पस्सी गिरने के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आई। अगर बारिश रुक जाती है, तो शुक्रवार शाम तक मार्ग पूरी तरह खुलने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें