फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श कालोनी रामलीला के मंच पर हुआ स्पेशल शो का आयोजन

विज्ञापन
उधमपुर की आदर्श नगर कालोनी में रामलीला मंचन। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। श्रीराम कला केंद्र आदर्श कालोनी में बुधवार को रामलीला का स्पेशल शो का मंचन किया गया। इसमें दर्शकों की मांग पर रामलीला के चर्चित व सराहनीय दृश्यों का मंचन किया गया। मौके पर ताड़का वध, बाली-सुग्रीव युद्ध सहित श्रीराम के राज्याभिषेक आदि दृश्यों का मंचन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों की ओर से दृश्यों के अंतराल पर स्क्टि, डांस व गानों के भी कार्यक्रम आयोजित किए जिन्हें दर्शकों की आरे से खूब सराहना मिली। वहीं रामलीला के स्पेशल शो के दौरान मंचित श्रीराम राज्याभिषेक के दृश्य के उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद सीता-राम की आरती उतारी गई तथा सभी दर्शकों प्रसाद वितरित किया गया। श्रीराम सीता सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, हनुमान आदि के भेष में सजे कलाकारों ने मंच पर राज्याभिषेक दृश्य की ऐसी खूबसूरत छठा बिखेरी जिसे देखकर पूरा वातावरण राम मय हो गया और दर्शक भक्ति के रंग में रंगकर बोल सिया पति राम चंद्र की जय, बोल रामभक्त हनुमान की जय, जयकार के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें