फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन को अभी भी राहत का इंतजार

Sat, 30 Aug 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। कांग्रेस नेता फिरोज खान ने रामबन में बैठक कर सड़कों की बिगड़ती हालत और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला। खान ने इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की कि मैत्रा-करोल मार्ग (पुराना मार्ग) विशेष रूप से बाथी के पास का हिस्सा पूरी तरह से अवरुद्ध है। उन्होंने याद दिलाया कि 25 जनवरी 2023 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जब प्रशासन ने तत्काल मरम्मत का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मैत्रा-करोल मार्ग का उपयोग एनएचएआई भी करता है मगर इसकी उपेक्षा जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें