रामबन। डीआईजी सरगुन शुक्ला ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में परिचयात्मक सह अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने नशा मुक्त अभियान के तहत प्रयास को तेज करने पर विशेष जोर देते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जांची। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय रहते कमियों की पहचान कर दूर करें ताकि यात्रा का सुचारु और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी निर्धारित वर्दी में रहें। पुलिस स्टेशनों और पोस्ट सहित सभी पुलिस इकाइयों में नियमित निरीक्षण और साफ सफाई बनाए रखने पर जोर दिया गया। डीआईजी ने ई-समन की 100% तामील सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों का नियमित ऑडिट करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसएसपी अरुण गुप्ता सहित एएसपी, डीएसपी मुख्यालय, एसडीपीओ बनिहाल एवं गूल, डीएसपी डीएआर, सभी थाना प्रभारी और पुलिस पोस्ट इंचार्ज उपस्थित रहे। संवाद