फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
84 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा चंद्रकोट में चिनाब ओपन एयर स्पोर्ट्स एरिना का उद्घाटन
विज्ञापन
रामबन । पुलिस ने शुक्रवार को चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी करने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहम्मद रफीक निवासी छपरी कांगा धर्मकुंड ने अपने घर से 12 तोला चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत धर्मकुंड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने चोरी के मामलों का पता लगाने के लिए धर्मकुंड पुलिस स्टेशन के एसएचओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, जू धर्मकुंड पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत और तकनीकी सहायता की मदद से संदिग्ध (नाबालिग होने के कारण नाम गुप्त रखा गया है) को गिरफ्तार कर लिया। विधि संघर्षरत बालक (सीसीएल) की निशानदेही पर चोरी हुए आभूषण और 60,000 रुपये की नकदी बरामद की गई। किशोर न्याय देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जाँच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामबन और एसडीपीओ गूल ने जांच की निगरानी की।

84 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा चंद्रकोट में चिनाब ओपन एयर स्पोर्ट्स एरिना का उद्घाटन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें