फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नौ दिवसीय अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। चिढ़ेई गांव स्थित तीव्र रामायणी आश्रम में नौ दिवसीय अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन बुधवार से शुरू हो गया। यह धार्मिक कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। आयोजक राम दुलारे दास महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ पिछले 61 सालों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में हर साल वैसाख शुक्ल पक्ष तृतीय को भंडारा लगाया जाता है। इसमें अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन संतों व पंडितों की ओर से किया जाता है। इसमें स्थानीय संतों के अलावा अयोध्या एवं काशी आदि तीर्थ स्थलों से संत भी भाग ले रहे हैं। इसमें प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक दैनिक देव पूजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भंडारा चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें